👉विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को पूरे विश्व में मनाया जाता है।ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (जीआईएनए) एक विश्व स्वास्थ्य सहयोगी संगठन है। इसकी स्थापना 1993 में हुई थी।वैश्विक लेवल पर अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जीआईएनए विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन करता है।
👉उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि वह तलाक के असाध्य मामलों में संविधान के अनुच्छेद 142 के अंतर्गत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसा तभी संभव जब पति-पत्नी के बीच सुलह की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई ।
👉रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कई मिसाइल दागीं। तीन दिन में यह दूसरी बार है जब उसने यूक्रेन के शहरों पर सुबह होने से पहले ऐसे हमले किये।
👉सूडान की राजधानी खार्तूम में, नागरिकों को निकलने की अनुमति देने के लिये लागू संघर्ष विराम के बावजूद हवाई हमले जारी हैं। सेना ने कहा कि वह रैपिड सपोर्ट फोर्स-आरएसएफ को शहर से निकालने के लिए हमले कर रही थी।
👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या एक लाख से अधिक होने पर बधाई दी, कहा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम को मजबूत करने का अर्थ है समाज के हर वर्ग को सशक्त करना।
👉भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी श्रीलंका के चार दिन के दौरे पर आज भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे।
👉सात्विक साइराज रैंकी रेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने भारतीय बैडमिंटन में रचा इतिहास,एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स में जीता स्वर्ण पदक ।
👉तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि ईसाई मिशनरियों के धर्म प्रचार करने में कुछ भी ग़ैर-क़ानूनी नहीं है। सरकार ने अदालत में इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि भारत का संविधान लोगों को शांतिपूर्ण तरीक़े से अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने और अपना धर्म बदलने का अधिकार देता है।
👉एक कार ड्राइवर ने फ़िल्म स्टार समांथा के लिए एक मंदिर बनवाया है। उन्होंने अपने घर के आंगन में समांथा की मूर्ति लगवाई है, जिसका उन्होंने धूम-धाम से उद्धाटन किया।
👉छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फ़ैसले ने राज्य की राजनीति गरमाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क़रीबी माने जाने वाले नंद कुमार साय ने ऐसे समय में पार्टी छोड़ी है, जब राज्य में छह महीने बाद ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
👉केंद्र सरकार ने ख़ुफ़िया रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान से चल रहे 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप को प्रतिबंधित किया।