अल्मोड़ा: रानीखेत क्लब में, रानीखेत माउंटेनियरिंग एवम् आउटडोर क्लब का हुआ शुभारंभ

रानीखेत क्लब में, रानीखेत माउंटेनियरिंग एवम् आउटडोर क्लब का शुभारंभ किया गया।  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डिप्टी कमांडेंट सुनील कटारिया रहे। पर्वतारोही एवं टेनिस खिलाड़ी सुमित गोयल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्याम लाल शाह गंगोला ने की । वैसे तो रानी खेत माउंटेन क्लब की स्थापना 1982 में रानी खेत के युवाओं ने की थी,उस  बैनर तले बहुत सारे ट्रैक एवं साहसिक खेल आयोजित किए गए थे।

युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमॊ के माध्यम से प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा

रानीखेत माउंटेनियरिंग एवं आउटडोर क्लब, रानीखेत की उसी परिपाटी को आगे ले जाने का एक प्रयास है। क्लब के उद्देश्यों के बारे में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सुमित गोयल ने पर्वतारोहण और आउटडोर, युवाओं को साहसिक गतिविधियों जैसे कि ट्रैकिंग माउंटेनियरिंग साइकिलिंग बर्ड वॉचिंग आदि को बढ़ावा देने के प्रयास करेगा साथ ही युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमॊ के माध्यम से प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे उन्हें रोजगार के नए साधन जुटाने में सहायता मिल सके। सुमित गोयल ने बताया की RMOC विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं से सम्बदन कर खेल एवं साहसिक गतिविधियों को संचालित करेगा ।

क्लब की पुनर्स्थापना पर पर हर्ष व्यक्त किया

शुभारंभ समारोह में RMOC का प्रतीक चिन्ह भी प्रक्षेपित किया गया। और साथ ही RMOC की सदस्यता भी आरम्भ की गयी।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री श्याम लाल साह गंगोला ने क्लब की पुनर्स्थापना पर पर हर्ष व्यक्त किया, और नए पदाघिकारीयो को शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि, श्री कटारिया ने शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। नोल्स के निदेशक श्री रवि कुमार ने युवाओं को जागरूक करने एवं क्लब से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तरा साह ने किया।

कार्यक्रम में ये अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

श्री सुमित गोयल अध्यक्ष, श्री विवेक पाण्डेय उपाध्यक्ष,श्री अरविंद शाह कोषाध्यक्ष,श्री देवांशु गंगोला सचिव, श्री श्याम लाल साह वरिष्ठ सदस्य,
श्री सुबोध साह  वरिष्ठ सदस्य,श्री अनिल गोयल वरीष्ठ सदस्य,श्री अशोक साह वरीष्ठ सदस्य श्री गोविंद सिंह मेहरा वरीष्ठ सदस्य इसके अलावा कार्यक्रम में श्री भारत लाल शाह, अल्मोड़ा श्री पुष्पेश पांडेय प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविध्यालय रानी खेत, श्री हिमांशु उपाध्याय अध्यक्ष होटल असोसिएशन रानी खेत, श्री जोगेंद्र बिष्ट अध्यक्ष लोक चेतना मंच, श्री अजय रस्तोगी, श्री राजीव शाह, श्री प्रमोद पांडे, श्रीगोपाल बवाड़ी, श्री जिया खान, श्री सोनी बुधलाकोटी, इमरान खान, श्री पंकज शाह, निखिल गंजू, शिखर गोयल, राजदीप जायसवाल, मुकेश उपरेती, कुमारी दिव्या पाण्डे श्रीमती पूजा गोयल आदि उपस्थित थे।