अल्मोड़ा: अस्पताल उपचार को पहुंचे चार कोरोना पॉजिटिव मरीज

जिले में फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। सोमवार को फिर जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचे चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है।

28 मरीजों की जांच की गई

दरअसल जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर एहतियातन कोरोना संदिग्ध मरीजों की रैपिड टेस्ट से जांच की जा रहीं है। सोमवार को अस्पताल पहुंचे सर्दी जुखाम और बुखार के करीब 28 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 63 साल की महिला, 18 साल की युवती और 32 व 36 साल के पुरुष शामिल है।

जिले भर में भी इन दिनों तेजी से पैर पसार रहा कोरोना

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार सभी मरीजों को आरटपीसीआर जांच के लिए बेस भेज गया है। इधर इन दिनों लगातार मरीजों में कोरोना पुष्टि होने से अस्पताल कर्मचारियों में भी कोरोना के प्रति दहशत बढ़ गई है। जबकि जिले भर में भी इन दिनों कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।