कपकोट: सुमगढ़ हादसे में मारे गए 18 बच्चों को किया गया याद

आज से 12 साल पहले सुमगढ़ हादसे में मारे गए 18 बच्चों को याद किया गया। उनकी याद में सुमगढ़ में बने शहीद स्थल पर जाकर लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

अपना जीवन संवारने के लिए अक्षरज्ञान कर रहे बच्चे जमीदोज हो गए

वक्तओं ने कहा कि आज ही के दिन सुमगढ़ में भीषण हादसा हुआ था। अपना जीवन संवारने के लिए अक्षरज्ञान कर रहे बच्चे जमीदोज हो गए। 12 साल बाद भी परिजनों के जख्म रहे हैं। इस तरह की घटना क्षेत्र में दोबारा न हो इसके लिए भी प्रार्थना की गई।