अल्मोड़ा: विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में धूम धाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

आज अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद  के जन्म दिवस पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं (बहनों) द्वारा विभिन्न खेल जैसे रस्सा खींच, लगोरी (पिट्ठू), घोड़ा है जमाल शाही, लंगड़ी टांग, पोसम्पा भाई पोसम्पा, कुरू मूर्ति, विष अमृत, संख्या बनाना, भैय्या-भैय्या कितना पानी, कुर्सी संगीत का आयोजन कर सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

खेलो से हमारा शारीरिक और मानसिक दोनो विकास होता है

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या  गोदावरी चतुर्वेदी ने खेलों के महत्व के बारे में सभी छात्राओं (बहनों) को बताया गया उनके द्वारा कहा गया की खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क काम करता है अतः खेलो से हमारा शारीरिक और मानसिक दोनो विकास होता है।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजवलन से की गयी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम मे दीप कांडपाल,  प्रकाश तिवारी,  मुकेश बनकोटी, गिरीश पंत, यशपाल भट्ट, आचार्या  चम्पा रावल, लता तिवारी,  विनीता जड़ौत,  भगवती खोलिया,  दीप्ती, आंचल ढौंढियाल, अनुराधा भाकुनी, ज्योति पथनी,  प्रेमा बिष्ट,  कुसुम पाण्डे,  भावना रावत, इंदू बिनवाल,  हिमानी शर्मा, बबीता खत्री और कर्मचारी  कांता,  सुमन,  जानकी बनौला उपस्थित रहे ।