अल्मोड़ा: परीक्षाफल में त्रुटि से आक्रोशित छात्रों ने एसएसजे विवि में किया प्रदर्शन

बीए, बीकॉम, बीएसी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 80 फीसद छात्रों को अनुपस्थित दर्शाने से आक्राशित अल्मोड़ा और बागेश्वर परिसर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसजे विवि में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कुलपति को ज्ञापन देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई।

विवि ने प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया है, जिसमें करीब 80 फीसद छात्र अनुपस्थित दर्शाए हैं,

छात्रनेता दीपक उप्रेती ने बताया कि हालिया दिनों में एसएसजे विवि ने प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया है, जिसमें करीब 80 फीसद छात्र अनुपस्थित दर्शाए हैं, जोकि सरासर गलत है। कई छात्रों के नंबर शून्य भी दर्शाए गए हैं।  छात्रों ने शीघ्र ही संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का सेड्यूल तय करने की मांग भी उठाई। दीपक उप्रेती ने बताया कि विवि प्रशासन ने जल्द ही संशोधित रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन छात्रों को दिया है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक कृष्णा नेगी, सह संयोजक नीरज बिष्ट, दीपक कैड़ा, देवाशीष धानिक, वरुण कपकोटी, रोहन भोजक, राहुल कुमार, विवेक तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष बागेश्वर सौरभ जोशी, हिमांशु जोशी, भारतेंदु कांडपाल, निर्मल तड़ागी, ऋषि भाकुनी, विवेक तिवारी आदि मौजूद।