अल्मोड़ा: सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति भवाली को मिला प्रथम स्थान

महिला होलिकात्सव के सांस्कृतिक शोभायात्रा के  निर्णायक मण्डल वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, शीला पन्त, हेमा काण्डपाल, राजेन्द्र तिवारी  द्वारा सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति भवाली को प्रथम एंव स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय, नैनी जागृति महिला समिति नैनीताल को तृतीय , प्रगति महिला होली गुप्र हल्द्वानी को चतुर्थ एंव नीलकंठ सत्संग महिला समिति को पंचम  विजेता घोषित किया गया। 

गायन, नृत्य एंव स्वांग प्रतियोगिता में ये टीम रही अव्वल

महिला होलिकात्सव में गायन, नृत्य एंव स्वांग प्रतियोगिता का निर्णायक मण्डल के सदस्य त्रिभुवनगिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा,  मंजू पाण्डेय द्वारा माँ नन्दा-सुनन्दा महिला समिति भवाली को प्रथम, स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय,  प्रगति महिला होली ग्रुप हल्द्वानी को तृतीय एंव नैना जागृति महिला समिति नैनीताल को चतुर्थ विजेता घोषित किया।

महिला टीमों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एंव विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू द्वारा महिला होलिकात्सव के विजयी होली महिला टीमों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।