अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । एसएसजे परिसर की कनिष्का ने अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है । उनकी इस उपलब्धि से पूरे एसएसजे व पूरे नगर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अमृतसर में आगामी माह में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर की कनिष्का भंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। कनिष्का ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में 21 अक्तूबर तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो में कनिष्का भंडारी ने अपने भार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण प्राप्त किया। अब वह अमृतसर में आगामी माह में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कनिष्का वर्तमान में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग में एमए की छात्रा है।
नगर में हर्ष
उनकी इस उपलब्धि पर विवि कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कोच कमल कुमार बिष्ट, दर्शन रावत, लियाकत अली खान, कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, रणजीत सिंह भंडारी आदि ने खुशी जताई।