अल्मोड़ा: हिंदी एवं कुमाऊँनी युवा कवि सुमित जोशी ‘राइटर’ विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

35 देशों से हजारों की संख्या में हिंदीभाषी साहित्यकार होंगे सम्मिलित

300 घंटे तक अनवरत चलेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा जिले के तहसील जैंती,गाँव नया संग्रौली (बस्टा)के हिंदी एवं कुमाऊँनी युवा कवि सुमित जोशी ‘राइटर’ विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते नजर आएंगे।

विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने जा रही है संस्था

यह कार्यक्रम बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति( पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर) संस्था द्वारा आयोजित किया गया है, युवा कवि सुमित जोशी ‘राइटर’ ने  जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदी संस्था आगामी 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने जा रही है।

35 देशों से हजारों की संख्या में हिंदीभाषी साहित्यकार सम्मिलित होंगे

इस वर्चुअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरीशस, सऊदी, ओमान, सहित विश्व के 35 देशों से हजारों की संख्या में हिंदीभाषी साहित्यकार सम्मिलित होंगे।

300 घंटे तक अनवरत चलेगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 300 घंटे तक अनवरत चलेगा इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा अमेरिका कनाडा न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। यह कवि सम्मेलन इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

विगत वर्ष  भी संस्था ने 207 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था

बताते चलें कि विगत वर्ष  भी संस्था ने 207 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष संस्था अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। संस्था द्वारा सुमित जोशी ‘राइटर’ को संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा लिखित निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि युवा कवि सुमित जोशी ‘राइटर’ इस कार्यक्रम में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर अपने जिले एवं सालम जैंती क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।