अल्मोड़ा:पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

दिनांक 11/11/2022 को थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा आरोपी बाँबी आर्या के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण करने के सम्बन्ध में थाना चौखुटिया अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश

     प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी रानीखेत  व थानाध्यक्ष चौखुटिया को आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये गये ।  तिलक राम वर्मा क्षेत्राधिकारी रानीखेत के निर्देश पर थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त* द्वारा टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के  लिये खोजबीन शुरु करते हुए  आज दिनांक- 12.11.2022 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक बाँबी आर्या, निवासी पेठाना, स्याल्दे, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

1-प्रभारी चौकी मासी राहुल राठी
2-म0उ0नि0 रिंकी
3-कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी
4-म0आरक्षी पार्वती रावत