अल्मोड़ा: विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ के दो दिवसीय खेल का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को दिए गए पुरस्कार

विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2022 विकासखंड ताकुला के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के दो दिवसीय खेल का समापन हुआ।

सभी खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

दो दिवसीय खेल में अंडर-17 बालिका वर्ग में 15 मीटर दौड़ में विनीता प्रथम, दिशा रावत द्वितीय अंडर-12 बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ में शिवानी बोरा प्रथम, गीता गोस्वामी द्वितीय और हिमानी भोजक तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 ऊंची कूद बालिका वर्ग में दीप्ति राना प्रथम, लकी भैसोड़ा द्वितीय, लता मेहरा तृतीय स्थान पर रही। अंडर 21 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मंगल सिंह नयाल प्रथम, अक्षय सिंह रावत द्वितीय और कमल सिंह चिलवाल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 21 बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में बलवंत सिंह नयाल प्रथम, सागर भाकुनी द्वितीय और मंगल सिंह नयाल स्थान पर रहे।

सभी विजित खिलाड़ियों को नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल किए जा रहे हैं प्रदान

साथ ही वॉलीबॉल,खो खो,कबड्डी, चक्का फेंक, गोला फेंक प्रतियोगितायें संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को ₹300, द्वितीय को,₹200,तृतीय को ₹150 की नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए जा रहे हैं।

मंच संचालन हुकुम सिंह पल्याल एवं दिनेश तिवारी द्वारा किया गया

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, प्रधानाचार्य भूल खर्कवाल गांव भूपेंद्र सिंह बजेठा, ब्लॉक समन्वयक प्रमोद मेहरा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हेमेंद्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ शंकर सिंह भैसोड़ा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री कैलाश जोशी, पीतांबर पांडे, जे0सी0 आर्या, विमल लोहानी, मिथिलेश सैनी, गिरीश आगरी, हरीश भंडारी, गोपाल भोज, विरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज भट्ट, बलदेव तिरवा, अंकित जोशी, कविता जोशी, ललित भाकुनी, ललित तिवारी, कमल तिवारी, रेहान अंसारी, संगीता जोशी, शैलजा आर्य शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा खेल संपन्न कराए जा रहे।