केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन जारी है। हल्द्वानी में भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई|
केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए भी की प्रार्थना
हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना भी की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे। कहा कि देश में लोकतंत्र की आवाज को केंद्र सरकार दबा रही है। राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है| ऐलान किया कि देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है।
यहां मौजूद रहे
जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, वरुण भाकुनी, महेश शर्मा, नीमा भट्ट, सुहेल सिद्दीकी मीमांशा आर्य, एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, पूर्व विधायक संजीव आर्य आदि मौजूद रहे ।