उत्तराखंड: कॉल कर व्यक्ति को ठग ने बताया अपना रिश्तेदार और बात ही बात में ठग लिए बीस हजार

पुलिस ने फोन पर रिश्तेदार बताकर सीमांत के एक व्यक्ति के साथ ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान से हिरासत में लिया है।

रिश्तेदार बताकर ठगे बीस हजार

पुलिस के मुताबिक बीते 19दिसंबर को भाटकोट निवासी आलोक कुमार दास ने कोतवाली में तहरीर दी की। उनका कहना था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और स्वयं को उनका रिश्तेदार बताकर 20हजार रुपये ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुबारिक खान निवासी भरतपुर राजस्थान का नाम सामने आया। विवेचक एसआई सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को भरतपुर से गिरफ्तार कर पीड़ित को धनराशि वापस दिलाई है।

पुलिस टीम

टीम में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह, साइबर सैल प्रभारी मनोज पांडेय, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, कांस्टेबल विपिन ओली, मनोज कुमार शामिल रहे।