अल्मोड़ा: सालम समिति और स्व. राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिदूत स्व. राम सिंह धौनी की मनाई गई 88 वीं पुण्यतिथि

अल्मोड़ा में सालम समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर धारानौला में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की 88 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। स्व. धौनी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने पुस्तकालय भवन के सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण को ढाई लाख रुपये देने घोषणा की।

स्व. राम सिंह धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में किया जाना चाहिए शामिल -तिवारी

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक तिवारी ने कहा कि 1921 में देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा लोधिया में निर्माणाधीन फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का नाम स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी के नाम से किये जाने और समारोह सरकारी स्तर से मनाए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वार्ता की जाएगी।

धौनी के व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने के जरूरत

यहीं अल्मोड़ा में राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने व देश को जय हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि मनाई। सिकुड़ा बैंड स्थित स्व. धौनी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि धौनी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के जरूरत है।

इस मौके पर मौजूद रहे

इस मौके पर सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन मनोज सनवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पूर्व राज्य मंत्री केवल सती, प्रो. एसएस पथनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, रणजीत सिंह, मीना भैसोड़ा, गोविंद लाल वर्मा, अमरनाथ सिंह रजवार, हेम चंद्र जोशी, विपिन जोशी, लोकमणी भट्ट, दीपक मनराल, दयाकृष्ण कांडपाल, प्रयाग बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, दीवान राम, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे। और इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, भूपेंद्र नेगी, दीपक मनराल, उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, पंकज टम्टा, जसौद सिंह बिष्ट, दिनेश सिजवाली, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, हरिता नेगी, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।