कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत चौरासी निवासी वारंटी दो दिन के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कांबिंग तेज कर दी है।
स्मैक के मामले में चल रहा था फरार
मालूम हो कि धीरज सिंह थापा (23) पुत्र धन सिंह थापा, निवासी चौरासी स्मैक के मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। दोपहर करीब 12.30 बजे उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका मेडिकल और कोरोना जांच की प्रक्रिया चल रही थी।
गिरफ्तारी के लिए कॉंबिंग तेज कर दी गई
वह एकाएक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि जल्द आरोपी पुलिस के कब्जे में होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉंबिंग तेज कर दी है।