गरुड़: 26 वर्षीय युवक को काम करने के दौरान लगा करंट, मौत

यहां 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई । युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है ।

26 वर्षीय युवक की करंट से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरुड़ में पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत स्याली स्टेट में काम करते समय 26 वर्षीय रूपेश थापा पुत्र दुर्गा थापा को करंट लग गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। विभाग के अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाही
ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि एसडीओ को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।