अल्मोड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि भाजपा मंडल द्वारा देवली बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय  का 55 वीं पुण्यतिथि आज ग्रामीण मंडल द्वारा देवली बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया  तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के आदर्शों पर चलने के  संकल्प लिया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नए समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के पक्षधर थे

जिस प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नए समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के पक्षधर थे । उसी दिशा में आज भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहां जिस प्रकार आत्मा के लिए प्यार मस्तिष्क के लिए विचार और पेट के लिए आहार यह बहुत ही आवश्यक बताया है। इन्हीं के आदर्शों को आत्मसाथ करने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया।

इस अवसर पर मौजूद गणों ने आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

सफल समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष  प्रेम सिहं लटवाल ,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राजेंद्र बिष्ट,  अध्यक्ष राजेंद्र लटवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रविंद्र खोलिया, सुंदर लटवाल ,जगत तिवारी, वैभव, राजेश खोलिया, मोहित लटवाल, सोबन सिंह , दीपा लटवाल, राधा लटवाल, हेमा लटवाल,शोभा देवी, प्रेमा देवी ,बबीता ,आदि कार्यकर्ता ने अपना समर्पण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीऔर उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया।