उत्तराखंड : यहां खेत में पड़ा मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

यहां अज्ञात महिला का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और मृतक महिला की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या करने की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना उधम सिंह नगर के किच्छा से है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इन्दरपुर में शमशान घाट के पास हरिओम पुत्र राम केतन निवासी ग्राम इन्दर पुर के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई ।

गला घोंट कर हत्या की जताई आशंका

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला ने सलवार कुर्ता पहना है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।