आतंकी गुटों के हमले में मारे गए 33 सैनिक, बीस लाख लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

यहां आतंकी गुटों के हमले में 33 सैनिक मारे गये। वहीं संघर्ष में 40 आतंकी भी मारे गये हैं।

अफ्रीकी देश उग्रवाद की चपेट में

बुर्किना फासो के पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को हथियारबंद आतंकी गुटों के हमले में 33 सैनिक मारे गये। बुर्किना फासो की सेना ने एक बयान में कहा है कि संघर्ष में 40 आतंकी भी मारे गये हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश उग्रवाद की चपेट में हैं और पिछले सात वर्षों से सरकारी सेनाएं, अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी गुटों के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं।

संघर्ष में मारे गए हजारों लोग

मीडिया की खबरों के अनुसार इस संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और बीस लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस संघर्ष ने बुर्किना फासो को विभाजित भी कर दिया है।