उत्तराखंड: प्रेमी, विवाहिता प्रेमिका के शव को मोर्चरी में छोड़कर हुआ लापता, मां और पति को पहले से थी मृतका के प्रेम प्रसंग की जानकारी

यहां प्रेमी अपनी विवाहिता प्रेमी को शव मोर्चरी में छोड़कर लापता हो गया । लेकिन वह जाने से पहले परिजनों का फोन नंबर नोट करा गया, जिससे मृतका मृतका के शिनाख्त हो सकी।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हल्द्वानी से है । देर रात एक युवक महिला को एसटीएच लाया गया जिसमें महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की बात सामने आयी। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में महिला का शव मोर्चरी भेजा गया, जहां युवक महिला के परिजनों को मामले की जानकारी देकर चला गया।पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका गदरपुर निवासी है, जिसका पति और दो बच्चे हैं। महिला और प्रेमी का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी महिला की मां और पति को भी थी।

प्रेमी की शादी होगी थी तय, महिला ने गटका जहर

वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व प्रेमी की शादी तय हुई थी, जिसके बाद महिला प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी । प्रेम इनकार करने पर महिला ने जहर गटक लिया। प्रेमी अचेत अवस्था में उसे एसटीएच लाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।