अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस बनी महाराष्ट्र से भटक कर आये मानसिक रुप से कमजोर युवक का सहारा, परिजनों ने जताया आभार

दिनांक- 07.02.2023 को थाना सोमेश्वर पुलिस को पातली बगड़ कोसी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया जिससे पूछताछ की गई तो अपना नाम उमेश चौधरी पुत्र चुन्नीलाल चौधरी निवासी हडपसर  थाना मुंडवा, पुणे महाराष्ट्र बताते हुए घर से नाराज होकर अल्मोड़ा आना बताया।

युवक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर ठहराकर उसके खानपान की व्यवस्था की गई

थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा उसके परिजनों की जानकारी कर उनसे संपर्क किया गया जिनके द्वारा बताया गया की युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिसे लेने वह सोमेश्वर उत्तराखंड आ रहे है। युवक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर ठहराकर उसके खानपान की व्यवस्था की गयी। दिनांक- 09/02/2023 को युवक के चाचा  जीवाराम चौधरी के पुणे महाराष्ट्र से सोमेश्वर पहुंचने पर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

युवक के परिजन थे परेशान

  युवक के चाचा ने बताया कि भतीजे उमेश के अचानक घर से चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे। सोमेश्वर में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर हमने राहत की सांस ली। उनके द्वारा थाना सोमेश्वर पुलिस उत्तराखंड की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।