यहां देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें दो लोग घायल हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों दंपती को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती कराया ।
सोमेश्वर के पच्चीसी-कांटली सड़क में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के पच्चीसी-कांटली सड़क में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें शिक्षक दंपति मिथिलेश सैनी तथा उनके पति ओम प्रकाश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें खाई से बाहर निकाला और वाहन के जरिए पीएचसी कौसानी भेजा । घटना देर शाम गुरुवार की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि कार कफाड़ी गांव के समीप सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी । हादसे में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथिलेश सैनी और उनके पति घायल हुए हैं। मिथिलेश सैनी तथा उनके पति ओम प्रकाश सैनी स्कूल अवकाश के बाद अपने कौसानी स्थित आवास से कांटली की ओर निकले थे ।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को भी फोन किया था । लेकिन, एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर प्राइवेट वाहन से पीएचसी कौसानी भेजा गया ।
हायर सेंटर रेफर
पीएचसी कौसानी के डॉक्टर अनिल सिलकोटी ने दोनों घायलों का उपचार किया । बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश सैनी को मामूली चोटें आई हैं ।जबकि मिथिलेश सैनी को अंदरूनी गंभीर चोटें आने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।