बागेश्वर: दस लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना कांडा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।  साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध  मु0FIR No- 05/2023,  धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के  साथ गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर  हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार व  पुलिस उपाधीक्षक महोदय कपकोट के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में दिनांक 18.02.2023 को थानाध्यक्ष कांडा  के नेतृत्व में थाना कांडा पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था चैकिंग के दौरान प्रेम लाल पुत्र  जीत राम ग्राम दाणोंथल पोस्ट सनिउडियार  थाना कांडा  जिला बागेश्वर, उम्र 37 वर्ष को बृहज ग्राम थाला के ऊपर नंदा देवी मंदिर के पास 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के  साथ गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध  मु0FIR No- 05/2023,  धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह।
2. आरक्षी विरेंद्र सिंह।