नैनीताल: झील से बरामद हुआ युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

यहां आज सुबह नैनी झील में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने शव के पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भेज दिया ।

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल में आज सुबह नैनी झील में अदम ताल के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय टैक्सी चालकों ने शव को  झील से बाहर निकाला जिसके बाद शव बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया। युवक की पहचान विकास कुमार तल्लीताल के रूप में हुई है ।