अल्मोड़ा:उपपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहाड़ के विकास के लिए चौखुटिया में हवाई पट्टी बनाने की निन्दा की

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहाड़ के विकास के लिए चौखुटिया में हवाई पट्टी बनाने के बयान की निंदा की है।

वायुसेना की हवाई पट्टी बनाने के लिए सबसे उपजाऊ कृषि भूमि ही क्यों चाहिए?

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पहाड़ की बेहद उपजाऊ, सिंचित भूमि पर हवाई पट्टी बनाना चाहते हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस इलाके के‌ हजारों लोग दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जाएंगे। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत को बताना चाहिए कि उन्हें वायुसेना की हवाई पट्टी बनाने के लिए सबसे उपजाऊ कृषि भूमि ही क्यों चाहिए?। कहा कि चौखुटिया मासी की ओर झलां हाट का क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ व संपन्न क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा बनाने के लिए ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं।