अल्मोड़ा: अनुसूचित जाति व जनजाति के बीएड छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए छात्रों के शिष्टमंडल ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर डीएम को ज्ञापन सौंपा

सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के बीएड छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का लाभ प्रदेश में अल्मोड़ा जनपद के छात्रों को विभागीय लापरवाही के कारण नहीं मिल पा रहा है जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में यह लाभ प्राप्त हो रहा है ।

छात्रों के एक शिष्टमंडल ने सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की

इस संदर्भ में छात्रों के एक शिष्टमंडल ने सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की तथा इस समस्या से अवगत कराया तथा जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया । छात्रों ने बताया कि गरीब परिवारों के अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा इस वर्ष जब उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो विभाग की वेबसाइट में उनके आवेदन पत्र को स्वीकार कर लिया गया। परंतु बाद में सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया  इससे छात्रों में रोष है। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने कहा कि वह शीघ्र ही इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से जानकारी लेकर छात्रों की समस्याओं का निदान करेंगे।

इस अवसर पर मौजूद रहे

  इस अवसर पर धर्मवीर आर्य पीयूष कुमार आशीष कुमार, मुकुल कुमार ,अशोक लाल, ओमप्रकाश,राहुल टम्टा,  धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, मनोज जोशी ,सुनील जोशी आदि उपस्थित थे ।