हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। मंगलपड़ाव के पास कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक मजदूर का हाथ तोड़ दिया। मजदूर को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
जानें पूरा मामला
आजादनगर निवासी सलीम का कहना है कि वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। मंगलपड़ाव के पास समता गली निवासी कपिल ने उसे रुकने को कहा। वह कपिल के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे दो अन्य ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शरीर को बचाने के चक्कर में उसका बांया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। एक्सरे करवाया की हाथ में कई फ्रेक्चर मिले। प्लास्टर चढ़ाने से वह काम करने लायक नहीं रहा है।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।