नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए छापेमारी का अभियान जारी है। आज धारानौला क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों में पालिका द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर उचित कार्यवाही की गई ।


03 प्रतिष्ठानों में निकला प्रतिबंधित प्लास्टिक
आज नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा धारानौला क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की गयी । छापेमारी के दौरान 03 प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकडी़ गयी। जिनसे 2000=00 रू0 के चालान की नगद वसूली की गयी। छापेमारी में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह व स्वास्थ्य लिपिक किशन सिंह उपस्थित थे।