अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल की उपस्थिति में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनॉक- 31.12.2022 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में पुलिस बल की उपस्थिति में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे निम्न कर्मचारीगण को भावभीनी विदाई  दी गयी।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारीगण-

• अधिवर्षता सेवानिवृत्त हो रहे हेड कानि0 चालक  विशन सिंह मेहरा द्वारा पुलिस विभाग में मुरादाबाद, बरेली, उधमसिंहनगर, नैनीताल व जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 04 माह, 24 दिवस की दीर्घकालीन सेवा पुलिस विभाग  को प्रदान की गयी।
• ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हेड कानि0 ना0पु0 विक्रम सिंह बोहरा द्वारा पुलिस विभाग में जनपद चम्पावत, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ व अल्मोडा नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 02 माह, 21 दिवस की सेवा पुलिस विभाग  को प्रदान की गयी।


ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया

   एसएसपी अल्मोड़ा ने उक्त कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में कर्त्तव्यनिष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवा एवं इनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में मौजूद रहे

विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा  विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक संचार  राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जीतेन्द्र पाठक, उ0नि0 अयूब अली, उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित अन्य अधि0/कर्म0 व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारिगणों के परिजन मौजूद रहे।