अल्मोड़ा: गोलनाकरड़िया और सरकार की आली क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने रखी अपनी- अपनी समस्याएं, विधायक तिवारी ने दिया निदान का आश्वासन

विधायक मनोज तिवारी ने नगर से सटे खासप्रजा क्षेत्र गोलना करड़िया और  सरकार की आली पहुँचकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर क्रमवार निदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से घोषणा भी की।

क्षेत्रवासियों ने  विधुत, पेयजल, जल निकासी एंव मार्गों के सुधार की बात रखी

जनसंवाद के क्रम में गोलनाकरड़िया  पहुँचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक मनोज तिवारी का माल्यार्पण करके उन्हें अंगवस्त्र भेंट किये। क्षेत्रवासियों ने  विधुत, पेयजल, जल निकासी एंव मार्गों के सुधार की बात रखी। विधायक तिवारी ने जनसंवाद में क्षेत्रवासियों को समस्याओं के निदान के लिए विभागीय स्तर से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की हरीश रावत सरकार ने अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज, आई एस बी, टी, कोसी बैराज, फूडक्राफ्ट इंस्टिट्यूट, टार्टिक में हेलीपेड, नर्सिंग कालेज सहित अनेक रिकार्ड विकास कार्य कराये लेकिन वर्तमान सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या युवा बेरोजगारों को रोजगार देने की , जिसके लिए वर्तमान धामी सरकार उदासीन बनी हुई, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना धामी सरकार की प्रशासनिक दक्षता पर सबसे बड़ा प्रश्नचिन्ह हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता के लिए हरसंभव संघर्ष किया जायेगा।

क्षेत्र की समस्याओं के लिए रखे अपने विचार

विधायक तिवारी के साथ जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, सदस्य जिला पंचायत जीवन भण्डारी, सदस्य जिला पंचायत देवेन्द्र बिष्ट डिंपल, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पी सी सी सदस्य गोपाल चौहान, ग्राम प्रधान हंसा, उप प्रधान ज्योति रावत, अखिलेश रावत, करन सिंह बिष्ट, मनीष मेर, जीवन सिंह बिष्ट, भानु तिवारी,  दीवान राम, कुँवर राम, चन्दन सिंह, रमेश रॊतेला, विक्की मेर आदि ने क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए विचार रखें।

सरकार की आली पहुँचकर जनता की समस्याओं को सुना

  अपने दूसरे जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक मनोज तिवारी ने सरकार की आली पहुँचकर जनता की समस्याओं को सुना। सरकार की आली  में ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह गेलाकोटी, पूर्व बार अध्यक्ष एड. महेश परिहार, पूर्व प्रधान एड. योगेश नयाल, देवेन्द्र कोहली, जीवन जोशी, अनिल गुरूरानी, पारो उप्रेती, ममता तिवारी, रमेश तिवारी , नितिन रावत, महेन्द्र नेगी , संदीप तडागी आदि ने माल्यार्पण करके अंगवस्त्र भेंट किये।विधायक  तिवारी के साथ काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला  आदि का भी स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा

  इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। अपने संबोधन में विधायक तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए विधायक निधि से धन देने की घोषणा करी। विधायक  तिवारी ने कहा कि हरीश रावत सरकार के समय बनाया गया कोसी बैराज आज अल्मोड़ा की जनता के लिए पानी की दिशा में संजीवनी का काम कर रहा हैं। जिस प्रकार इस बार प्रचुर वर्षा नहीं होने से और तापमान के अचानक बढ़ने से पेयजल का बड़ा संकट अल्मोड़ा में हो जाता था। लेकिन आज कोसी बैराज अल्मोड़ा की जनता की प्यास बुझा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की सोच को लेकर मैने कार्य किये हैं। जिसका सुखद परिणाम भविष्य में नजर आयेगा।

हरसंभव संघर्ष करके सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूत आवाज उठायेगें

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मँहगाई , रसोई गैस की बढ़ती कीमतों , बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। लेकिन धामी सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। प्रदेश सरकार के जिम्मेदार मंत्रीगण जनता के सवालों और  जनसमस्याओं से बचते नजर आ रहे हैं। जिससे प्रदेश की जनता में गहरी नाराजगी व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनसमस्याओं के लिए वह हरसंभव संघर्ष करके सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूत आवाज उठायेगें।   इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रवासियों ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।