एस. एस. जे. कैंपस अल्मोड़ा में G-20 के तहत 24 यू.के.बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने कैडेट्स को जी-20 विषय पर आज एक व्याख्यान दिया।
वर्तमान में भारत द्वारा की जा रही इसकी अध्यक्षता
उनके द्वारा बताया गया कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। G-20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है । वर्तमान में इसकी अध्यक्षता भारत द्वारा की जा रही है। लेफ्टिनेंट डॉक्टर ममता पंत द्वारा बताया गया कि भारत का G-20 अध्यक्षता का विषय “वसुधैव कुटुंबकम्” या “एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य” है।

इस अवसर पर उपस्थित गण
इस अवसर पर लांस कार्पोरल प्रियांशी भाकुनी, लांस कार्पोरल संगीता तिवारी , कैडेट अंजली कनवाल, आयुषी कनवाल, माला गुप्ता व अन्य 40 कैडेट्स उपस्थित रहे।