पोषण संकेतक में हुआ सुधार,राष्‍ट्रीय पारिवारिक स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण की हाल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने राज्‍यसभा में एक लिखित उत्‍तर में बताया कि देश में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हुआ है, मृत्‍यु दर कम हुई है और कुपोषण से किसी भी बच्‍चे की मौत नहीं हुई है।

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 2015 में जन्‍मे प्रति एक हजार बच्‍चों में से 43 की मृत्‍यु हो जाती थी, वहीं 2020 में ये संख्‍या घटकर 32 हो गई

उन्‍होंने कहा कि 2019 से 2021 के बीच राष्‍ट्रीय पारिवारिक स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण की हाल की रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 की तुलना में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों के पोषण संकेतक में सुधार हुआ है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 2015 में जन्‍मे प्रति एक हजार बच्‍चों में से 43 की मृत्‍यु हो जाती थी, वहीं 2020 में ये संख्‍या घटकर 32 हो गई।