मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज आठ सौ उनासी अंक लुढक कर 61 हजार 799 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 245 अंक घटकर 18 हजार 415 पर आ गया।भारतीय शेयर बाजार गुरुवार यानी आज 15 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1.40 फीसदी या 878.88 अंक गिरकर 61,799.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 1.42% फीसदी या 265.20 अंक लुढ़कर 18,395.10 के स्तर पर आ गया।
आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 3.13 लाख करोड़ रुपये घट गई
ऑटो, आईटी, फार्मा सहित लगभग सभी सेक्टर के इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्सों में भी 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली। बाजार में इस चौतरफा गिरावट के साथ ही आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 3.13 लाख करोड़ रुपये घट गई है ।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 3.13 लाख करोड़ की आई गिरावट
बता दें कि बुधवार को सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 14 दिसंबर को 291.25 लाख करोड़ रुपये था।वहीं मार्केट में आज गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज गिरकर 288.12 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है । इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 3.13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।