अल्मोड़ा: घर के आंगन में काम कर रही महिला पर झपटा तेंदुआ,अनेक क्षेत्रों में दहशत

अल्मोड़ा के  चौखुटिया में बुधवार प्रातः घर के आंगन में काम कर रही खीड़ा निवासी प्रेमा देवी पर अचानक तेदुऐं ने वार कर दिया ,हो-हल्ले के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया । 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर घायल महिला का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।चिकित्सकों के अनुसार महिला खतरे से बाहर है अनेक स्थानों पर गहरे घाव लगे हैं।

जानें पूरा घटनाक्रम

         प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला प्रातः लगभग 5  बजे अपने आंगन में काम कर रही थी कि अचानक तेंदुए ने वार कर दिया । घर के सदस्यों , पड़ोसियों के द्वारा हो हल्ला करने की बाद तेंदुआ  जंगल की ओर भाग गया ।  घायल महिला प्रेमा देवी  पत्नी भुवन सिंह निवासी खीडा को 108 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में 6.30  लाया गया।  जहाँ चिकित्सक डॉ ब्रजेश उप्रेती, स्टाफ नर्स पूजा  , चिकित्सक डा. जितेन्द्र सिंह , डा. दीपक विष्ट , स्टाफ नर्स योगेश , वार्ड बॉय भोला नाथ , राजेन्द्र सिंह , चंदन पाठक  की टीम ने महिला का उपचार  किया गया।

महिला के पैर और हाथ में घाव के निशान

चिकित्सकों के अनुसार महिला के पैर और हाथ में घाव के निशान थे, घायल महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्षेत्र में लगातार  तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत है  ।  विकासखंड के अनेक क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए को दहशत बनी हुई है ।