अल्मोड़ा: संगठन की मजबूती के लिए हर समय रहूंगा प्रयासरत -कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहन सिंह देवली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।  यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहन सिंह देवली ने कहा है कि मैं महासचिव युवा कांग्रेस पद पर निर्वाचित हुआ हूं मेरा पहला कदम संगठन को मजबूती प्रदान करना है ।

संगठन को मजबूती देने के लिए प्रयास करूँगा

मेरी पहली सोच हर बूथ पर युवा कांग्रेस के दो या दो से अधिक कार्यकर्ताओ को देखना चाहता हूं और मै संगठन को मजबूती देने के लिए प्रयास करूँगा और संगठन के विचारों को युवा पीढ़ी के साथ साझा करने की कोशिश करूंगा ।