अल्मोड़ा: गोट वैली योजना को लेकर डीएम ने ली बैठक, योजना को एक कलस्टर के रूप में शुरू करने के दिए निर्देश

गोट वैली योजना को लेकर शनिवार को डीएम वंदना ने अधिकारियों की बैठक ली। इस इस दौरान उन्होंने योजना को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने और योजना को एक कलस्टर के रूप में शुरू करने के भी निर्देश दिये।

डीएम ने योजना के क्रियान्वयन और योजना का लाभ जरूरत मंद एवं इच्छुक किसानों को उपलब्ध कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

    कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने योजना के क्रियान्वयन और योजना का लाभ जरूरत मंद एवं इच्छुक किसानों को उपलब्ध कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में योजना महज औपचारिक न रहे बल्कि इसका लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाए। योजना को बड़े क्षेत्र के बजाय छोटे क्षेत्र में लागू करें और पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों को ही चुने।

योजना को एक कलस्टर के रूप में शुरू करें

उन्होंने कहा कि योजना को एक कलस्टर के रूप में शुरू करें, जिससे योजना धरातल पर उतरी हुई दिखे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयशंकर ने योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि गोट वैली योजना की स्थापना हब एवं स्पॉक मॉडल में की जाएगी। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।