आज आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिल्ली एमसीडी में ऐतिहासिक जीत पर चौघान पाटा में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया।और साथ ही कहा की बीजेपी के द्वारा दिल्ली में पूरा मंत्रिमंडल, अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अनेक नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाने के बाद भी दिल्ली की जनता ने एक ईमानदार पार्टी को अपना भरपूर प्यार और सहयोग दिया।
बीजेपी के राज को ध्वस्त कर एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की
15 साल तक एमसीडी में बीजेपी के राज को ध्वस्त कर एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना भरपूर प्यार और समर्थन देकर विजयी बनाया।
इस दौरान मौजूदगण
आज के कार्यक्रम में अखिलेश टम्टा,मनोज गुप्ता,मुमताज खान, दानिश कुरैशी, सोहित भट्ट,देव सिंह,नवीन चंद्र, किरन आर्य,मेहनाज खान,रेशमा अंसारी, मेहक शमशी,फरहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।