हल्द्वानी शहर में तीन सरकारी अस्पताल है सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, सरकारी महिला चिकित्सालय, सुशीला तिवारी अस्पताल और तीनों में पार्किंग की बहुत समस्या है। अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं जिसकी वजह से शहर में काफी जाम लग जाता है।
मरीजों को रोड के किनारे अपने वाहन करने पड़ रहे हैं खड़े
अस्पताल की पार्किंग में कबाड़ गाड़ियां पड़ी हुई है। जिससे यह सब दिक्कतें हो रही है। और वहां आने वाले मरीजों को अपने वाहन रोड के किनारे लगाने पड़ रहे हैं।