अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता जारी..विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता जारी है। गुरुवार को प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दौड़, लंबी कूद, गोला क्षेपण, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम आयोजित प्रतियोगिता का दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राइंका हवालबाग के प्रधानाचार्य डीडी तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की गोला क्षेपण में भूमिका, लंबी कूद में हर्षिता तीन हजार मीटर दौड़ में मीनाक्षी, चार सौ मीटर में निधि मेहता, 15 सौ मीटर में मीनाक्षी बिष्ट ने बाजी मारी।

सभी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

जबकि बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में विशाल, 15 सौ मीटर में गौरव अधिकारी, गोला क्षेपण में पंकज, तीन हजार मीटर में गौरव, लंबी कूद में मनीष प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के गोला क्षेपण में पायल, लंबी कूद में अंजलि, बालक वर्ग में अजय खनी, लंबी कूद में नीरज अव्वल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।