अल्मोड़ा: लमगड़ा, दन्या व द्वाराहाट पुलिस ने विभिन्न स्कूल/काँलेज में चलाया जागरुकता कार्यक्रम

दिनांक- 20.12.2022 को थाना लमगड़ा पुलिस ने लमगड़ा क्षेत्र में महिलाओं की चौपाल लगाकर, जीआईसी लमगड़ा की छात्राओं व खंड शिक्षा कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त महिलाओं,थाना दन्या पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाज दन्या के छात्र-छात्राओं एवं थाना द्वाराहाट पुलिस ने डिग्री काँलेज द्वाराहाट में काँलेज स्टाँफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी देकर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में बताकर एप इंस्ट्राल कराया गया तथा इस बटन की उपयोगिता को समझाकर विपरीत परिस्थितियों में तत्कालिक सहायता हेतु प्रयोग विधि व इसके उपरान्त पुलिस कार्यवाही से परिचित कराया गया व एप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विशेष फीचर गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर सभी का रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा सभी को अपने साथियों व अन्य छात्राओं/महिलाओं को भी गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

छात्र संघ चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए मीटिंग आयोजित

थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा डिग्री काँलेज द्वाराहाट में आगामी छात्र संघ चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत काँलेज प्राचार्य व स्टाँफ के साथ मीटिंग आयोजित कर विचार विमर्श किया गया।