अल्मोड़ा नेत्र आरोग्य समिति की आज नगर पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई ।
जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के संबंध में पर चर्चा की गई
बैठक में आगामी 7 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के संबंध में पर चर्चा की गई। शिविर उत्तर भारत के जाने-माने नेत्र सर्जन डॉ. विनोद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न होगा । इस शिविर में आंखों से संबंधित सभी बीमारियों का जांच पड़ताल की जाएगी तथा आंखों से संबंधित बीमारियों व जटिल रोगों का निशुल्क उपचार तिवारी आई सेन्टर (चिकित्सालय )बैशाली में होगा ।
बैठक में उपस्थित रहे
नेत्र आरोग्य समिति की बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी , पूरन चन्द्र तिवारी ,नवीन पाठक किशन गुर्रानी , दयाकृष्ण काण्ड़पाल , जंगबहादुर थापा , एड जगत रौतेला , अजय मित्र सिंह बिष्ट, विशन दत्त जोशी , वी डी पाण्ड़े कुणाल तिवारी , चन्द्रमणी भट्ट, मंगल सिंह ,धर्मेन्द्र सिह बिष्ट , आदि उपस्थित थे ।