उत्तराखंड: शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।  शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं।

1 जनवरी 2023 से प्रभावित होंगी पदोन्नति

वर्तमान संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  एल. पी. भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2023 से प्रभावित होंगी।