उत्तराखंड: यहां पूजा में शामिल होने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है।  यहां पूजा में शामिल होने गए चालक की नदी में पैर फिसलने से मौत हो गई।  युवक का पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

जानें पूरा घटनाक्रम

चंपावत के बाराकोट सिंगदा निवासी 40 वर्षीय चालक शेर सिंह सामंत पुत्र लक्ष्मण सिंह गुरुवार शाम को क्षेत्र के अन्य वाहन चालकों के साथ सरयू नदी किनारे होने वाली पूजा में शामिल होने निकला था। रात को खाना खाने के बाद शेर सिंह बर्तन धोने के लिए नदी के किनारे गया। जहां उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। चीख मचने के बाद उसके साथी चालकों ने कई तक शेर सिंह की खोजबीन की। करीब 20 मिनट बाद युवक तैरता हुआ नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिला ।  जिसके बाद रात को ही साथी चालक युवक को लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के घर में कोहराम

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की विवेचना एसआई मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।