उत्तराखंड से जुड़ी ख़बर सामने आई है। यहां एक ठग जो होटल में कई महीने के रुकने के बाद बिना पैसे चुकाएं ही फरार हो जाता था । उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना ऋषिकेश से आ रही है । यहां तपोवन के एक होटल स्वामी ने 4 अक्टूबर 2022 को तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उसके यहां दिल्ली निवासी इंद्रनील भट्टाचार्य नाम का एक पर्यटक आकर ठहरा। और वह एक महीने तक आराम से मौज मस्ती के साथ रहा।एक महीने तक रुकने और खाने-पीने का बिल करीब उसका 59 हजार बना । चेक आउट के दौरान जब बिल भुगतान करने का समय आया तो वह एटीएम से पैसे निकालने का बहाना लगाकर रफू चक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर शातिर ठग को पकड़ने के प्रयास में जुट गई ।
दो महीने बाद पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार
आखिरकार शातिर ठग को दो महीने बाद पुलिस ने पर्यटक को यूपी के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस प्रकार की वारदातें अन्य राज्यों में करने का जुर्म भी कबूल किया है । तपोवन के साथ-साथ लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक होटल में भी इंद्रनील ने ऐसी ठगी को अंजाम दिया है। मुनी की रेती और लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक लाख दस हजार का बिल नहीं चुकाया है । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे शातिर ठग को जेल पहुंचा दिया है ।