बढ़ते तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण अनिद्रा और नींद की बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं । जिसका असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में हमारी त्वचा का ग्लो भी गायब हो जाता है । जिसको लेकर हमारे मन में ग्लो जाने का भी तनाव आ जाता है। ऐसे में कीवी इन सभी परेशानियों का एकमात्र समाधान है। जिससे हमारी त्वचा बेदाग तो होती ही है साथ ही ग्लोइंग भी। इसके अलावा कीवी के सेवन से कब्ज या अन्य पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं ।
आइए जानें कीवी के सेवन के फायदे
बेशक कीवी बहुत महंगा फल है। लेकिन यह कामगार भी बहुत है। कीवी फ्रूट में एक अलग स्वाद होता है जो शायद सभी को पसंद न हो लेकिन ये असंख्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है । अगर आपको कीवी पसंद नहीं है, तो भी आपको अपनी नापसंद को साइड में रखकर इसे खाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि ये हेल्दी फलों में से एक हैं ।
विटामिन ई से भरपूर कीवी
कीवी विटामिन ई से भरपूर होता है जो सुस्त त्वचा को निखारने और इसे चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमें पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद करते हैं। यह त्वचा को उत्तेजित करने में भी मदद करता है और त्वचा में नई कोशिका निर्माण को बढ़ाता है। मौजूद विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में भी मदद करता है जो सुनिश्चित करता है कि त्वचा जवां और भरपूर है।
पाचन संबंधी परेशानियों को करता है दूर
पाचन अच्छा न हो तो चेहरे पर इसका असर दिखने लगता है, लेकिन कीवी इस परेशानी को दूर रखने में मदद करता है। कीवी में डायटेरी फाइबर बड़ी मात्रा में होता है जो खाने पचाने में मदद करता है, इससे शरीर में टॉक्सिन्स टिक नहीं पाते ।
पिंपल्स को मिटाने में मददगार है कीवी
कीवी में ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपटीज होती हैं। अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन पर पिंपल्स जैसी समस्या नहीं होगी और आपको बेदाग और निखरी हुई त्वचा मिल जाएगी ।
उच्च रक्तचाप को करता है कंट्रोल
कीवी में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। एक शोध में उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक हफ्ते में 8 किवी खाने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन अवश्य करें।