अल्मोड़ा के धौलादेवी से जुड़ी खबर सामने आई है ।प्रधानों ने समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई है । जिसके लिए प्रधान संगठन ने डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा है।
15 वें वित्त से 2022-23 के लिए धन आवंटित नहीं हुआ, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं
धौलादेवी ब्लॉक के प्रधानों ने समस्याओं के निराकरण की मांग की है। जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण को ग्राम प्रधान संगठन धौलादेवी ने डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि ब्लॉक धौलादेवी में 15 वें वित्त से 2022-23 के लिए धन आवंटित नहीं हुआ है। जिससे विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। वहीं प्रधानों ने न्याय पंचायत ध्याड़ी में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रधानों को परेशान करने विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया कहा कि इससे न्याय पंचायत ध्याड़ी के प्रधानों को का करने में भारी परेशानी हो रही है। प्रधानों ने समस्याओं को देखते हुए अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की है।