उत्तराखंड: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवदेन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी भर्ती ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर दो जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते है।

विभिन्न पदों के लिए मांगी गई नियुक्ति

देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में काउन्सलर, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, डाटा मैनेजर, टेक्निकल आफिसर आदि पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए है। हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग -अलग है। जिसमें डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी मांगा गया है। 


आज ही कर लें आवेदन

देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में अनुबंध के आधार पर उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी, देहरादून ने काउंसलर, लैब टेक्निशियन, एएनएम, डाटा मैनेजर और टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। पद की कुल संख्या 17 है। इच्छुक उम्मीदवार 02 जनवरी 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं।