अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाकर यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का महत्व को समझाया कि हम किस प्रकार यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं व होने वाली जनहानि की रोकथाम की जा सकती है ।

नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने सम्बन्धी शपथ दिलाई गई

उपस्थित पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों दोपहिया चलाते समय हेल्मेट, चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट,शराब पीकर वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ऐबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले रास्ता देने,सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मद्द करने व नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने सम्बन्धी शपथ दिलाई गई ।

चालकों/छात्र-छात्राओं/ स्थानीय लोगों सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

        एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना/चौकियों पर भी पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं/ स्थानीय लोगों सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।