अल्मोड़ा: सौरभ रावत का रेफ्री के लिये हुआ चयन, नागपुर में होगी तीन दिवसीय सीनियर नेशनल प्रतियोगिता

ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा तीन दिवसीय सीनियर नेशनल प्रतियोगिता 10 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक महाराष्ट्र के नागपुर आयोजित करायी जा रही है, जिसमे उत्तराखंड राज्य की टीम भी प्रतिभाग करेगी ।

रेफ्री के लिए अल्मोड़ा के सौरभ का हुआ चयन

ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज ठाकुर नें बताया की इस कार्यशाला में ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने अल्मोड़ा निवासी सौरभ सिंह रावत को जो कि  ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के एक अच्छे प्लेयर रहे है का चयन बतौर रेफ्री के लिये हुआ है।

शुभकामनाएं दी

इस मौके पर ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सेक्रेटरी  अरविन्द पाण्डेय  और उत्तराखंड के कार्यक्रम व्यस्थापक निर्मल तड़ागी, पंकज बोरा, महेन्द्र आर्या, बलवन्त दानु, कुसुम पांडे आदि नें सौरभ सिंह रावत को बधाईया दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।