नैनीताल: तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की टीम रही उपविजेता

नैनीताल में आयोजित तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की महिला हॉकी टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा व हल्द्वानी के बिच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में हल्द्वानी की महिला हॉकी टीम ने विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की महिला हॉकी टीम को 3-3 गोल की बराबरी के पश्चात् फाइनल मुकाबले में शुटओवर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा का रहा शानदार प्रदर्शन

पूरी प्रतियोगिता में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की महिला हॉकी टीम खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्यभर के दस टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला हॉकी खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन पर विक्टोरिया टीम के मैनेजर मनोज सिंह पवार, कोच अनिता पवार ने हर्ष व्यक्त किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, किशन सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बगड़वाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, गौरव कुमार मौजूद रहे ।